नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने हेतु संपूर्ण देश मे लागू देशव्यापी लॉक डाउन में सभी लोग परेशान है। चाहे वो प्रवासी मज़दूर हो या विद्यार्थी। मंगलवार को कोटा से चलकर दानापुर पहुंची ट्रेन में आठ लोग नौबतपुर के रहने वाले थे। जिन्हें दानापुर स्टेशन से नौबतपुर लाया गया।

आने वाले प्रवासी लोगों में नैंसी कुमारी ग्राम अमरपुरा, सविता कुमारी, आदर्श कुमार और आदित्य कुमार आदि ये तीनों ग्राम बकुआ, आराधना कुमारी ग्राम अभरण चक, बिट्टू कुमार और संगीता कुमारी आदि दोनोग्राम सेल्हौरी एवं बसंत कुमार ग्राम तिसखोरा आदि शामिल है।
इन सभी द्वारा थाना में घोषणा पत्र जमा करने के पश्चात उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा गया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours