पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने देशव्यापी लॉक डाउन में अचानक से पटना सिटी के औचक निरीक्षण करने को निकले। इस दौरान डीजीपी ने मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड और सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। वही मौके पर डीजीपी ने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
बाद में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे प्रख्यात उद्योगपति बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना पीड़ितों को लेकर चल रहे राहत वितरण कार्यक्रम जायजा लिया।
इस दौरान डीजीपी ने लॉक डॉन के तीसरे चरण को सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि तीसरे चरण में आम लोगों को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है।

मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह लॉक डॉन के तीसरे चरण को भी सख्ती से अनुपालन करवाएं और आवश्यक रूप से घर से बाहर निकलने पर उचित कारवाई करें।ताकि कोरोनावायरस महामारी पर हम लोग विजय पा सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours