पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा न सोए के भाजपा के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में गरीबों एवं असहायों के बीच चल रहे राहत कार्यों की कड़ी में आज बड़ी संख्या में दिव्यांगों बीच सूखा राशन का पैकेट वितरित किया गया।

पथ निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव के निर्देश पर उनके पुत्रद्वय और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक नितिन कुमार ' रिंकू ' और आदित्यराज ' गुड्डू ' के नेतृत्व में देव तुल्य भाजपा के कार्यकर्ता लॉक डाउन वन और टू के बाद अब लॉक डाउन थ्री में भी असहायों के बीच सेवा कार्य में लगे हैं। पटना बाईपास रोड स्थित ऑटोमोबाइल परिसर में सूखा राशन के पैकिंग स्थल पर गुरहट्टा, मालसलामी, नुरूद्दीनगंज, चौकशिकार पुर आदि इलाके से आए दिव्यांगों के बीच नितिन कुमार ने राशन का पैकेट वितरित किया।
वार्ड 65 में भी तीन सौ पैकेट वितरित
उधर सेवा भाव से ओत प्रोत भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 65 की अनुसूचित जाति बहुल बस्ती एवं बजरंगपुरी इलाके में पका-पकाया भोजन का तीन सौ से अधिक पैकेट बांटा। श्री नितिन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर गरीबो-असहायों के दरवाजे पर दस्तक देकर उन्हें भोज्य सामग्री उपलब्ध कराकर सेवा भाव की अप्रतिम मिशाल पेश कर रहे हैं। लॉक डाउन थ्री में भी कोई गरीब भूखा न सोये की मंत्र-सिद्धि के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours