पटना (न्यूज़ सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक छोटी सी पहल के तहत पूरे बिहार में चैन सिस्टम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्तम सिंह के नेतृत्व में आज पटना के विभिन्न जगहों पर जैसे कदमकुंआ, दिनकर गोलंबर, बुद्धा कॉलोनी, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, मंदिरी नाला पर, सालिमपुर अहरा, यारपुर डोम खाना, मीठापुर, पटना जंक्शन, अशोक राजपथ, गांधी मैदान आदि जगहों पर लगभग 800 फुट पैकेट व मास्क का वितरण किया गया।

उत्तम सिंह ने बताया कि आप जनता दल परिवार की ओर से बिहार के बाहर से छात्रों को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर उनकी मदद की गई। हालांकि वितरण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को कोविड-19 ऐसी बीमारी से बचने के उपाय भी बताया गया।
वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता नितेश कुमार, कन्हैया कुमार, आदित्य नारायण तिवारी, रोहित कुमार, विजय पासवान, शंभू कुमार, आशीष अरोड़ा, राहुल कुमार, विक्की कुमार, मोनू झा, रोहन झा और देव कुमार तिवारी आदि सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours