पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के दौरान ड्यूटी करने जा रहे पटना नगर निगम सिटी अंचल के एक सफाई निरीक्षक और एक अन्य कर्मचारी की आलमगंज पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में आज दूसरे दिन भी निगम के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने पटना नगर निगम सिटी अंचल कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने काम का भी बहिष्कार कर दिया।
वही नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा कार्य बहिष्कार की सूचना मिलते ही अपर निगमायुक्त शीला ईरानी, पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन, एडिशनल एसपी मनीष कुमार और नगर निगम सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर आक्रोशित कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया, बाद में कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की। इस दौरान पटना सिटी एसडीओ ने नगर निगम की सेवा को बेहद महत्वपूर्ण सेवा करार देते हुए नगर निगम के सभी कर्मचारियों से ड्रेस कोड का पालन करने के साथ ही अपने साथ परिचय पत्र रखने की भी अपील की। साथ ही निगम कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए सिटी एसडीओ ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को दूसरे स्थान पर स्थांतरित कर दी गयी है। नगर निगम के कर्मचारियों से भयमुक्त होकर काम करे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours