पटना (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सह वार्ड 28 के पार्षद विनय कुमार पप्पू ने गुरुवार को पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को एक पत्र लिखा है। पत्र में आग्रह करते हुए लिखा है कि प्रवासी और राशनकार्ड बनाने में छुटे हुए फिर से नए सिरे से राशन कार्ड निर्गत किया जाए। उन्होंने ने अपने पत्र में लिखा है कि खाद्य व उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा वैसे प्रवासी व छुटे हुए परिवार जिनके नाम से राशनकार्ड नही है उनका नाम, आधार संख्या व बैंक खाता आदि की सूची मांगी थी। वही पत्र के साथ श्री पप्पू ने 376 लोगो का नाम सहित पूरा विवरण भी भेजा है। उन्होंने बताया है कि यह सूची अपने वार्ड के सर्वे करने के बाद तैयार किया है। इसकी जांच कराई जा सकती है।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours