पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से बड़ी ख़बर आ रही है, जहां पर महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 44 के समीप यात्रियों से खचाखच भरी नाव पीपा पुल से जा टकराया। जिससे नाव अनियंत्रित होकर बीच गंगा में डूब गई।
वही नाव पर सवार 22 लोग गंगा में तैरकर सकुशल सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि इस दुर्घटना में एक महिला की गंगा में डूबकर मौत हो गयी। लापता हुए 3 लोगो को खोज निकालने के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रखा है।
घटना के संबंध में आलमगंज थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार ने बताया की नाव पर सवार अधिकांश लोग वैशाली जिले के राघोपुर के तेरसिया घाट के निवासी हैं। जो दीदारगंज स्थित सबलपुर घाट से जन वितरण प्रणाली से राशन लेकर नाव से लौट रहे थे। इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पीपा पुल से जा टकराया। जिससे ये 25 लोग नदी में डूब गए।

वही 22 लोगो को तैरने आने की वजह से वो बच गए है, जबकि 3 लोगो के डूबने से लापता हो गए है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लापता हुए लोगो मे तेरसिया घाट निवासी जीतन रॉय और बुलाकी रॉय शामिल है, वही एक व्यक्ति पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी बताया जाता हैं। हालांकि मृतक महिला की पहचान अब तक नही हो सकी है। फ़िलहाल एसडीआरएफ की टीम लापता लोगो को खोजने में जुटी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours