पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन को लेकर एक तरफ पूरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद है तो वही दूसरी ओर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी अपने मंसूबों पर कामयाब होते दिख रहे है। ऐसा ही घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पथरीघाट से प्रकाश में आ रही है, जहां पर आपसी रंजिश में खुनस निकालने को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी वेटरनरी कंपाउंडर और उसके माता-पिता की मारपीट कर हत्या कर दिया। वही सबूत मिटाने के नियत से अपराधियों ने तीनों लोगो का शव गंगा नदी में फेंक दिया।






https://youtu.be/196fjG60tCE




वही मामले की जानकारी निजी वेटरनरी कंपाउंडर राजू रॉय के दोस्त सोनू रॉय ने मालसलामी थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई, वही शवों की तलाश में एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय रॉय और उसके समर्थक फरार बताया जाता हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संघन छापेमारी में जुटी है।









मामला संज्ञान में आते ही सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने आपसी रंजिश में राजू रॉय की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उसके माता-पिता के अब तक गायब पाए जाने की बात कहा। साथ ही बताया कि दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। विजय रॉय की बेटी और राजू रॉय में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शायद इसी अक्रोश में राजू रॉय और उसके माता-पिता की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंके जाने की आशंका जातई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी की जा रही है।






https://www.youtube.com/watch?v=etJG_pwbG9E&t=34s

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours