पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में पीडीएस दुकानदारों द्वारा सड़ा चावल की आपूर्ति करने की शिकायत को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना सिटी एसडीओ राकेश रौशन से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।





सड़ा चावल का नमूना दिखाते पूर्व पार्षद बलराम चौधरी




मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल निगम पार्षद शोभा देवी, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, समाज सेवी मो जावेद, देवरतन प्रसाद, अजीत सिंह कुशवाहा, राम जी योगेश, विक्रम शाह आदि ने कहा है कि अधिकांश राशन कार्ड धारियों के द्वारा पीडीएस के दुकानों में घटिया और निम्न कोटि की चावल की आपूर्ति किए जाने की शिकायत मिल रही है। चावल का नमूना जो प्राप्त हुआ उसे देखने से यह लगता है कि चावल इंसान क्या, जानवरों को खाने लायक नहीं है। जो कार्ड धारी चावल उठाकर ले जा रहे हैं, वह भी लेने के लिए मजबूर हैं। दुकानदार का कहना है कि उन्हें ऐसा ही चावल जाकर बांटने के लिए दिया गया है तो हम क्या करें?






https://www.youtube.com/watch?v=etJG_pwbG9E&t=34s




प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि कोरोना महामारी मे सड़ा चावल को खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। निगम पार्षद शोभा देवी ने कहा है कि प्रतिदिन कार्यालय में लोग दुकानदारों द्वारा दी गई चावल लेकर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए चावल को फेंक देने का काम किया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours