पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला के समीप एक टायर दुकान से करीब पचास हजार का समान चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार टायर दुकान के मालिक प्रमोद कुमार गुप्ता हर दिन की तरह दुकान बंद कर रात में घर चले गए। दूसरे दिन मोहल्ला के लोगो ने जानकारी दी कि आपके दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में प्रमोद कुमार गुप्ता दुकान पहुंचे और दुकान का ताला टूटा देखकर दुकान के अंदर देखा कि करीब पैतालीस हजार रुपया का टायर और ट्यूब साथ मे पांच हजार रुपया नगद चोरों ने चुरा कर अपने साथ ले गए। इस मामले में मालसलामी थाना की पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की पहचान करने में जुटी है।






https://youtu.be/jQbD8o99CU0




वहीं दूसरी ओर दीदारगंज थाना क्षेत्र के गौहरपुर गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपया का संपत्ति चुरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में ताला बंद कर रानी देवी अपने परिवार के यहां मसौढ़ी श्राद्ध कर्म में गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रानी देवी के घर से करीब एक लाख तीस हजार के सोने का आभूषण और साथ में कुछ अन्य सामान के साथ पचास हजार रुपया नगद लेकर चोर फरार हो गया। इस मामले में दीदारगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर इस चोरी की घटना की जांच में जुट गई है।






https://youtu.be/lykcfXVDQE4

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours