पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरा देश करोना वायरस से परेशान है और लोग लॉक डाउन में आपातकालीन स्थिति में लोग अलग-अलग शहर में फंसे हुए हैं। इसी का फायदा उठाकर कई क्षेत्रों में चोरों का आतंक से लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित एक मकान में चोरों ने खिड़की को कवार कर घर से करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घर के मालिक भोला प्रसाद लॉक डाउन में बिहार शरीफ अपने परिवार के साथ गए हुए थे। अचानक लॉक डाउन होने से भोला प्रसाद अपने परिवार के साथ बिहारशरीफ में ही फंसे रह गए और यहां चोरों ने घर का खिड़की तोड़कर करीब दो लाख का सोने का आभूषण और कुछ नगद रुपया और सामग्री चोर चोरी कर लिया।






https://www.youtube.com/watch?v=etJG_pwbG9E&t=34s




दूसरे दिन मोहल्ला वाले की नजर घर के खिड़की पर पड़ा और खिड़की टूटा देखकर मोहल्ला वाले भोला प्रसाद को चोरी की घटना का सूचना दिया। तब भोला प्रसाद अपने घर बड़ी पहाड़ी पहुंचकर चोरी की घटना का मामला अगमकुआं थाना में मामला दर्ज करवाया है। वही अगमकुआं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours