पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोलने के मामले में प्रेम प्रकाश गुप्ता पिता भुवनेश्वर प्रसाद, जो गुजरी बाजार के रहने वाले है। उन पर खाजेकलां थाना की पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
वही दूसरी ओर दीदारगंज थाना की पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में करीब एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया के लॉक डाउन मे यह लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही इन सभी पर कार्रवाई किया जाएगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours