पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच इस वक्त सफाई कर्मी, डॉक्टर और पुलिस ने जनता के सुरक्षा में देवदूत बनकर जो काम किया है, वो वाकई में सराहनीय है। उपरोक्त बाते पटना सिटी के स्वर्ण व्यवसाई संघ के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी ने कहा। साथ ही श्री रस्तोगी ने कहा कि ऐसे लोगो के वजह से ही ये तीन देवदूतों की सेवा और निगरानी की वजह से ही आज हिंदुस्तान में कोरोना पीड़ित एक सीमित दायरे में रह गया हैं।
कोरोना के चपेट में आने से हम सबो की रक्षा की है। ऐसे लोग सम्मान के हकदार है। इसके लिए श्री रस्तोगी ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे सभी एक समय निश्चित करें और सोशल डिस्टेंससिंग का पालन करते हुए तीनो देवदूतों पर फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानित करें।
हालांकि इन्हें सम्मानित कर हम लोग समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours