पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरे विश्व में दहशत मचाने वाले कोरोना वायरस के कहर से बचाव को लेकर पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं। एनएमसीएच में फिलहाल 20 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें कोरोना पॉजिटिव 11 मरीज शामिल है।

अस्पताल में आज कोरोना के 8 संदिग्ध मरीजों और एक कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज को भर्ती कराया गया। संदिग्ध मरीजों की सैंपल जांच के लिए सैंपल आरएमआरआई भेज दिया गया है। वही पॉजिटिव महिला मरीज सिवान की निवासी बताई जाती है। बताया जाता है कि अस्पताल में अब तक कुल 302 भर्ती मरीज भर्ती किए गए, जिसमें से 284 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वही कोरोना पॉजिटिव 09 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours