पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते 13 मार्च की शाम कुछ हथियारबंद अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र के मथनी तल स्थित बाबा जेवेलर्स के मालिक पर आलोक रंजन मिश्रा की रंगदारी हेतु नृशंस हत्या कर दिया था। जिसके बाद अपराधी फायरिंग व बमबारी करते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार चौक थाना अध्यक्ष अगम कुआं थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।






https://www.youtube.com/watch?v=R_nFITQ9X_0




मामले का अनुसंधान के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अपराधी जेल के अंदर से रंगदारी और हत्या के साजिश रच कर घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले 4 शूटर समेत पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एसएसपी ने बताया कि वारदात में लाइनर, हथियार गोली और बम पहुंचाने वाले चार अपराधियों को पटना पुलिस की टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।









हालांकि गिरफ्तार किए गए 5 अपराधी नीरज चौधरी शिव शंकर मनीष जायसवाल अरविंद कुमार और विनोद कुमार आदि शामिल है। मौके पर एसएसपी ने बताया कि विनोद कुमार को छोड़कर बाकी चार और इस कांड में मेन शूटर है जो वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 12 गोली और वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाए गए तीन बाइक और उस दरम्यान अपराधियों द्वारा पहना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है। इस कांड में शामिल दसमा आरोपी सागर फिलहाल अभी जेल में बंद है वहीं पुलिस ने अपराधी सागर के मामा विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी अपराधियों से पूछताछ के लिए पटना पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours