पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के पतन नगर निगम से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए निगम कर्मचारियों की जमकर पिटाई की है।
बताया जा रहा है कि लॉक डाउन में निगम के दो सफाई निरीक्षक और एक टास्क फोर्स ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर आ पहुंची और उनलोगों से बगैर पूछताछ किये मारना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने डयूटी पर जाने की बात कहते हुए अपनी परिचय पत्र भी दिखाया। इसके बाबजूद भी पुलिस ने लॉक डाउन का हवाला देकर पिटाई कर दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर गुस्साए कर्मचारियों ने पटना नगर निगम सिटी अंचल के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर गुस्साए कर्मचारियों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर करवाई करने की मांग किया है।
मामले की पुष्टि करते हुए पटना नगर निगम के सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना मेरे संज्ञान में आया है और पूरे मामले को हमने पटना सिटी के एसडीओ राजेश रौशन और एएसपी मनीष कुमार को अवगत कराया। ताकि दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर करवाई की जाए।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours