पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के तत्वाधान मे पटना में लॉक डाउन में फंसे जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूर और छात्र या वैसा परिवार जो पैसे के अभाव मे भूखे है या वैसा परिवार जिसके मुखिया दूसरे शहर मे फंसे हों। वैसे लोगो को समिति के द्वारा चिन्हित कर बहादुरपुर थाना के सहयोग से लॉक डॉउन का पालन करते हुए वार्ड 47, 49, 50 के रामपुर धोबी घाट, बहादुरपुर, मारवाड़ी कॉलोनी, अजीमाबाद, काशीम कॉलोनियों, शाहगंज गली, डैनी गली, प्रोफेसर कॉलोनी तक पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो दाल, आलू -प्याज़ 5 किलो, तेल 1/2 लीटर, मसाला 100 ग्राम, नमक 01 किलो, लाइफबॉय साबुन एक पेकेट बना कर दिया गया। समिति ने बताया कि प्रत्येक दिन सौ लोगों को चिन्हित कर लॉक डॉन तक जरुरतमंदों के बीच ये समान पहुचाने का कार्य किया जाएगा।









समिति के बबलू कुमार ने बताया कि इस पवित्र कार्य मे सहयोगी के रूप मे बाज़ार समिति कृषक महासंघ के सचिव भुट्टो खान, मनोज कुमार, प्रो. संजय कुमार, कोइरी हीत्कारणी पन्चित हाट समिति के सचिव प्रदीप मेहता, सिद्धार्थ मेहता, जितेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह, हलीम जाफ़र, तौकीर कुरैशी, अमन मेहता, शशि मेहता, गौरभ कुमार, राजेश रमण, अंबरीश पांडेय आदि थे।






https://youtu.be/lfVUn3cUMSw

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours