पटना (न्यूज सिटी)। अपने आवास पर विधान सभा मे अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के सभापति विधायक ललन पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जैसे नेता विरले ही पैदा लेते है। वेबाक बोलने वाले व देश की भाषा संस्कृति, जमीन, पहाड़ को नजदीक से देखने वाले एक मात्र राजनेता चंद्रशेखर ही थे। चंद्रशेखर ही ऐसे राजनेता हुए, जिन्होंने समाजवाद के पुरोधा के रूप में आचार्य नरेन्द्र देव, लोहिया के आदर्शों को तमाम उम्र अपनाने वाले राजनेता थे।
इस अवसर पर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि चंद्रशेखर जी जैसे राजनेता आज के युवाओं के लिये आदर्श है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाजवाद का अलख जला कर समाज का नव निर्माण कर सकते है। इस मौके पर नीलिमा सिन्हा, पवन राठौर, डॉ रजनीश रंजन, प्रिय रंजन सिंह, केशव पांडे ने भी चंद्रशेखर जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours