पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को देखते हुए आज गयारहवे दिन भी पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 535 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M




समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी पवन खेमका और सेविका ज्वेलर्स के द्वारा की गई थी। इस अवसर पर गरीब व असहाय के बीच भोजन का पैकेट और पानी की बोतल व पावरोटी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित झुनझुनवाला, राजेश देवड़ा, गणेश शर्मा, पप्पू कमलिया, राजेश चौधरी, पप्पू जालान, संजय झुनझुनवाला, बीटु खेतान, राहुल अग्रवाल आदि सक्रिय थे।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours