पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी से बचने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन लागू है। वही इस दौरान गरीब और असहायों के बीच विभिन्न संगठनो और समाजसेवियों द्वारा हर संभव मदद पहुँचाया जा रहा है ताकि कोई भूखा न रहे। वही आज वार्ड 53 की पार्षद किरण मेहता के नेतृत्व में गरीब व असहायों को चिन्हित कर वैसे लोगो में भोजन का पैकेट वितरण किया गया।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M




इस अवसर पर पार्षद किरण मेहता ने कहा कि हमारी टीम वार्ड 53 के वैसे लोगो को चिन्हित कर रही है, जो गरीब और असहाय है। उनके पास खाने के लिए कोई साधन-संसाधन नही है। वैसे लोगो के बीच जाकर हम लोग उन्हें भोजन का पैकेट दिया गया है ताकि कोई भी भूखा न रहे। हालांकि वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। वितरण में सहयोग करने वालो में पार्षद प्रतिनिधि धनंजय मेहता, मुकेश कुमार मंटू, प्रीतम बबली, रंजीत राणा, अमित पांडेय, मो• दिलशाद, धीरज कुमार, संतोष यादव, टिंकू मेहता, जयप्रकाश रंजन आदि उपस्थित थे।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours