पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र को पढ़ाते हुए मारवाड़ी सेवा समिति, पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को देखते हुए आज छठे दिन समाज के दानवीर भामाशाह पुत्रों के सहयोग से पटना के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था दिनेश गुप्ता एवं प्रतीक अग्रवाल के सहयोग से 500 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।
आज का वितरण एनएच-30 महात्मा गांधी सेतु, राजेंद्र नगर स्टेशन, कंकड़बाग, पटना जंक्शन रोड सहित अनेक इलाकों में भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर नितेश मोदी, अमित झुनझुनवाला, बिट्टू खेतान, राहुल अग्रवाल, राजेश देवड़ा, पप्पू कमलिया, पप्पू जालान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, राजेश चौधरी सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours