पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में आज कोविड-19 के 8 नए मरीज मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं इन 8 नए मरीजों के मिलने से सूबे में में कोविड-19 पीड़ित मरीजों का आंकड़ा अब 136 पहुंच गई है। मामला खाजपुरा इलाके की है, जहां तीन और नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि नए इलाके में अब जगदेव पथ और सालिमपुर भी शामिल हो गया है। आंकड़ा बढ़ते देख पटना भी अब रेड जोन में बनता दिख रहा है।






https://youtu.be/JahFclZPUPM




बुधवार को सिर्फ पटना में 8 कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिले हैं। ये संक्रमण अब राजधनी पटना में भी पैर पसारना शुरू कर दिया हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो दूसरी लिस्ट जारी की गई है, उसमें 5 पॉजीटिव केस मिले हैं। जो सभी पटना जिले के ही हैं। जारी लिस्ट के अनुसार तीन पुरुष जिनकी उम्र 28, 32 और 45 वर्ष बताई जा रही है और ये सभी खाजपुरा क्षेत्र निवासी है। जबकि कोविड-19 से पीड़ित एक पुरुष (42 वर्ष)) जो जगदेव पथ निवासी बताये जाते है। जबकि सलीमपुर से मिला पॉजिटिव मरीज की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही हैं।






https://youtu.be/oLcwIs2U0X8




वहीं मामले में स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि यह सभी कोविड-19 पॉजिटिव कैसे हुए? फिलहाल इसकी जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाने में प्रशासन जुटी है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours