पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार में कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है, जो बेगूसराय का रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक है। बताया जाता है कि बेगूसराय का युवक हाल ही में दुबई से लौटा था।
आपको बता दें कि आरएमआरआई में आज कुल 307 सैंपलो की जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बिहार में आज 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उपरोक्त जानकारी आर एम आर आई के निदेशक डॉ प्रदीप दास ने दी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours