पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के बीच चैती छठ के मौके पर राजधानी पटना में छठ व्रतियों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ अपने-अपने घरों में ही भगवान भास्कर की विशेष पूजा अर्चना की।





खरना का प्रसाद बनाते व्रती




लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के खरना के मौके पर पटना सिटी में छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ अरवा चावल और गुड़ से बने खीर और रोटी का भगवान भास्कर को भोग लगाया। भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया।






https://youtu.be/yjFkdLhBqDY




इस तरह से उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। कल छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। वहीं दूसरे दिन उदयगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर छठ व्रतियों का कहना था कि भगवान भास्कर और छठी मैया की कृपा से देश और प्रदेश वासियों को जल्द ही राहत मिलेगी। छठ व्रतियों का कहना था कि भगवान भास्कर की असीम अनुकंपा से पूरे विश्व में छाया यह संकट जल्द ही दूर हो जाएगा।






https://youtu.be/lKk0MWRSCbM

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours