नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सेल्हौरी के समीप सड़क हादसे में एक पुलिस की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पटना रेफर किया गया। घटना 139 स्थित हर्ष राज पेट्रोल पंप के पास उस वक़्त की है, जब दोनों पुलिस कर्मी बाइक से गश्ती पर थे। उसी समय तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक ने रौंद दिया।

मृत पुलिस कर्मी की पहचान संजय कुमार ग्राम टेंगरा भागलपुर जबकि घायल पुलिस कर्मी की पहचान बबलू कुमार पतराहा खगड़िया के रूप में हुई।घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं शव को लेकर थाना आयी जबकि घायल पुलिस कर्मी को पटना भेजा गया। घटना को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों को सूचित किया गया है। वही पुलिस कर्मियों की मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours