पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील पर किसान नेता संजीव कुमार यादव ने मंगल तालाब की स्लम बस्ती की 51 महिलाओं के बीच आटा, चावल, आलू, नमक-तेल और हाथ धोने का साबुन वितरित किया।









इस मौक़े पर श्री संजीव यादव ने बताया कि सामग्री वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सफेद घेरे बनाये गए थे। सामग्री लेने वालों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सतर्क, संयम, सफाई और दूरी बना कर रहने को कहा गया।






https://youtu.be/oMSjrXGmD7U




इस कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा, मनोज कुमार यादव, अवनीश श्रीवास्तव, सौरव राय, पप्पू मोदी, रजनीश रंजन, मल्लू साव, हिमांशु कुमार ने पूरा सहयोग किया।






https://youtu.be/Fyx5AvNiZQk

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours