पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु आज दानापुर मंडल द्वारा बहुत ही बड़ा साहसी कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार दानापुर मंडल अंतर्गत 12 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के कीमत में भारी वृद्धि की गई है। जिससे 10 रुपये में मिलने वाली प्लेटफार्म टिकट अब 50 रुपये में मिलेंगे।






https://youtu.be/RAfOFHVIy78




इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेलवे के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि स्टेशनों पर भीर-भाड़ अत्यधिक होने के कारण कोरोना वायरस का प्रभाव ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। इसलिए हाथ से आम लोगों में कोरोनावायरस के रोकथाम लगाने हेतु और जागरूकता फैलाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के कीमतों में वृद्धि कर ₹50 की जा रही है जो कि 19 मार्च के अर्धरात्रि से लागू होगा।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc




पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बाढ़, आरा, मोकामा, जहानाबाद, बिहार शरीफ एवं राजगीर आदि स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए ₹50 अदा करनी होगी। जबकि इन सब के अलावा अन्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत पूर्व की भांति ₹10 में ही मिलते रहेंगे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours