नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरौरा पीपर तर के पास नौबतपुर तरफ से आ रही तेज रफ्तार संगम बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।जिससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि स्थानीय लोगो के अनुसार, साईकिल सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है, आनन फानन में घायल को इलाज हेतु पटना के पीएमसीएच भेजा गया।घायल की पहचान बादीपुर निवासी विद्या मास्टर साहब के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आपको बता दें पिंटू न्यूज पेपर का हॉकरी करता था। बस से धक्का लगने के बाद बस चालक चिरौरा हाई स्कूल के पास बस लगाकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में संज्ञान ली और जांच में जुट गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours