नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के करड़िया दरियापुर गांव में दहेजलोभी दानवो ने एक बहु को जलाकर मार डाला। इस संबंध में मृतका के पिता बाइपास थाना के मर्चा गांव निवासी अशर्फी पासवान के फर्द बयान पर नौबतपुर थाने प्राथमिकी दर्ज किया गया। मृतका के पिता ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री लाडो कुमारी (24 वर्ष) की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 29 अप्रैल 2016 को किया था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग किया जाने लगा। जिसे मैं देने असमर्थ था। इस वर्ष 18 जनवरी को मेरी पुत्री को ससुराल के लोगो ने उसे जला कर मारने का प्रयास किया। जिसके बाद उसका इलाज पटना के निजी किल्निक में चल रहा था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत 09 फरवरी को हो गई। पिता के बयान पर मृतका के पति डब्लू पासवान, सास मन्नू देवी, ससुर सिद्धनाथ पासवान, देवर बब्लू कुमार, भैसुर सुधीर पासवान, गोतनी अमृति देवी और ननद नीरू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours