पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष सह विधायक श्री अभय कुशवाहा ने 2020-2021 बजट का स्वागत करते हुए कहा कि ये बजट हर वर्गों के लिये हितकर है और युवाओं के रोजगार और शिक्षा को ध्यान मे रखते हुए बजट बनाया गया है। नई इनकम टैक्स स्लैब प्रणाली लाया गया है इससे हर वर्ग को लाभ पहुचेगा।पर्यावरण एवं कृषि के लिये बहुत ही सराहनीय बजट है।





युवा जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल ने कहा कि नई परीक्षा प्रणाली भी युवाओं और छात्रों के लिये रोजगार में प्रोत्साहन मिलेगा। इनकम टैक्स में 5 लाख तक के आमदनी को कर से मुक्त किया गया है ये सामान्य वर्ग के लिये हितकर है। मौके पर युवा जदयू बिहार के राहुल खण्डेलवाल, शुशील उपाध्याय, पंकज सिंह, राजेश तिवारी, ज्योति पांडेय, प्रमोद सिंह, रश्मीश कुमार, रवि शंकर सिंह, अमित मेहता, सौरव सिंह यादव एवं अन्य उपस्थित थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours