पटना सिटी (संतोष पाठक) (न्यूज़ सिटी)।आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी में बीते देर रात बारात के दौरान गोली चलने से एक महिला की मौत हो गयी। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बड़ी पटन देवी कॉलोनी निवासी विजय कुमार की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बड़ी पटन देवी कॉलोनी के रास्ते एक बारात गुजर रही थी। बारात देखने को लेकर किरण देवी अपनी छत पर खड़ी थी, इसी दौरान बारात में हुए फायरिंग से महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। घटना के बाद एडिशनल एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बारात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की बात दोहराई है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours