https://youtu.be/ZlRCaeX55cU




पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में फल विक्रेता अजय चौधरी को मामूली विवाद में अपराधी ने पेट में चाकू घोप कर घायल कर दिया हैं। वही घटना के बाद आनन फानन में घायल के इलाज के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे एनएमसीएच में रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद चौक थाना दरोगा कृष्णा कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राहुल कैमाशिकोह इलाके का रहने वाला है। साथ ही बताया कि गिरफ्तारी अपराधी पूर्व में भी बम बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछ ताछ कर उसके आपराधिक इतिहास को खघालने में लगी है।






https://youtu.be/FQmhjklw82g





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours