पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर शांति और सुरक्षा को लेकर पटना सिटी के आलमगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान जहां शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान होने वाली समस्याओं से पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराया।
वहीं पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आम लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण पर्व को संपन्न करा लिए जाने की बात कहा। शांति समिति की बैठक का नेतृत्व करते हुए अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन ने पर्व के दौरान डीजे व अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की बात कहा और गंगा नदी में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाए जाने की भी बात कहा। साथ ही अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा कृत्रिम तालाब का निर्माण किया जाएगा, जहां सभी पूजा समितियों को हर हाल में 31 जनवरी को ही अपनी अपनी मूर्तियों के विसर्जन कर लिए जाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
[embed]https://youtu.be/ed2CHbjaYuo[/embed]
राजेश रौशन ने पर्व के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए जाने की बात कहते हुए असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी बरतने का भी निर्देश जारी किया। बैठक में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, गोविंद चौधरी सहित दर्ज़नो लोग उपस्थित थे।
वहीं पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आम लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण पर्व को संपन्न करा लिए जाने की बात कहा। शांति समिति की बैठक का नेतृत्व करते हुए अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन ने पर्व के दौरान डीजे व अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की बात कहा और गंगा नदी में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाए जाने की भी बात कहा। साथ ही अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा कृत्रिम तालाब का निर्माण किया जाएगा, जहां सभी पूजा समितियों को हर हाल में 31 जनवरी को ही अपनी अपनी मूर्तियों के विसर्जन कर लिए जाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।[embed]https://youtu.be/ed2CHbjaYuo[/embed]
राजेश रौशन ने पर्व के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए जाने की बात कहते हुए असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी बरतने का भी निर्देश जारी किया। बैठक में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, गोविंद चौधरी सहित दर्ज़नो लोग उपस्थित थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours