पटना (न्यूज सिटी)। आज पटना के पटेल सेवा संघ भवन में युवा जनता दल यू के प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी के माननीय विधायक अभय कुशवाहा ने किया। नव गठित कमिटी की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा जदयू विगत चंद महीनों में अपने कार्यकलापों से राज्य की राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया है।आज युवा जदयू के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी की नीति-रीति को बखूबी पहुँचा रहे है। इसके लिए पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=OTcGTWJHXyk[/embed]

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आह्वान पर जल-जीवन-हरियाली अभियान और मानव श्रृंखला में जिस तरह से युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उसके लिये सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा जदयू के सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस चुके हैं। माननीय मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतीश कुमार जी के सपनो का बिहार बनाने की दिशा में युवा जदयू के एक एक कार्यकर्ता सहयोग करने हेतु दिलों जान से जुटे है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुये कहा कि राज्य विकास के नये आयाम को गढ़ रहा है। आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये उठाये जा रहे कदमों से कदम ताल करें। ताकि बिहार अपने ऐतिहासिक गौरव को पुनः हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी माह में राजगीर में युवा जदयू के पदाधिकारियों की एक प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जायेगा। प्रथम कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते जनता दल यू के मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार जी कहा कि युवा जद यू जिस तरह बिहार में सरकार के कार्यकर्मो को जन जन पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वह काबिले तारीफ है।

[embed]https://youtu.be/F57MGq8pwQs[/embed]

इस अवसर पर  प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु संचालन-उपाध्यक्ष श्री प्रिय रंजन पटेल जी, उपाध्यक्ष अप्सरा मिश्रा राष्ट्रीय सचिव रंजीत झा, कोषाध्यक्ष संजीव झा, उपाध्यक्ष पवन रजक पंकज सिंह, अरुण गुप्ता, अनिल सिंह, शक्ति शोला, पिंकू यादव, देवयानी दुबे, संगठन सचिव रणधीर मिश्र, निवेदिता मिश्रा, जीवन सिंह, रितेश सिंह उर्फ बंटी सिंह आदि उपस्थित थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours