पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता हेतु दीघा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण संकट एक गंभीर समस्या बन गयी है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और इस दिशा में हमारी सरकार कई प्रभावकारी योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार प्रदेश में हरियाली लाने के लिए गंभीर है और साथ-साथ कृत संकल्पित भी है। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार कई प्रभावकारी पहल कर रही है। जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार तत्वों को कम करने के प्रयास हो रहे हैं। राज्य में सघन पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पौधरोपण अभियान के तहत 42.27 लाख पौधे लगाए गए थे तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
[embed]https://youtu.be/D5XaGk1a0xc[/embed]
श्री प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2012 में हरियाली मिशन अभियान प्रारंभ किया था। पहले जहां राज्य में हरित आवरण 9 प्रतिशत था वह आज बढ़कर 17 प्रतिशत हो चुका है। इस अभियान के तहत राज्य में 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और अब तक 19 करोड़ वृक्ष लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में मिशन मोड में वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जब तक इस भूतल पर जल और हरियाली नहीं होगी तब तक हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से गांव-गांव के तालाब व सार्वजनिक कुओं का जहां जीर्णोद्धार होगा वही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हमारी सरकार भूजल की बर्बादी रोकने के लिए कड़े नियम बना रही है। जल संरक्षण विधेयक (वाटर कंजर्वेशन बिल) लाने का विचार कर रही है। इस विधेयक के द्वारा पानी के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा साथ ही लोगों को पानी के संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
[embed]https://youtu.be/HXLUM2oIU0g[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours