पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कतिपय सामाजिक समुदाय को बरगलाकर राजनीति करने और केवल अपना घर भरने वाले राजद नेताओं के मुंह से गरीबों और महादलितों के हितों की बात सुनना हास्यास्पद लगता है। एक ही परिवार के हितसाधन और सुरक्षा में लगी पूरी पार्टी गरीब जनता के दुःख-दर्द को क्या समझेगी।
[embed]https://youtu.be/t0KlGRIhPWo[/embed]
साथ ही कहा कि इनके 15 साल के आतंकराज में बिहार के लोग भारी दुर्दशा झेल चुके हैं। शुक्र है कि बिहार में श्री नीतीश कुमार का शासन है, जिन्होंने राज्य के विकास के साथ गरीबों, दलितों-महादलितों, पिछड़ा-अति पिछड़ा, अल्पसंख्यकों, महिलाओं व सभी वंचितों का उत्थान किया है। श्री प्रसाद ने कहा कि घोटालों, भ्रष्टाचार व बेहिसाब संपत्ति जमा करने जैसे मामलों से जनता के सामने बेनकाब हो चुके राजद नेता केवल खुद को और संपत्ति को बचाने के लिए राजनीति और पार्टी संगठन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हें न तो विकास से कोई मतलब है और न ही गरीबों या दलितों- महादलितों से।
[embed]https://youtu.be/D5XaGk1a0xc[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours