Home
Featured
festival
Patna City
श्री नारायणी भक्त मंडल द्वारा 17 वां वार्षिक बसंत महोत्सव हुआ संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
MagPress Blogger Templatehttp://2.bp.blogspot.com/-FpPlVvP8-Lk/XvgpR-tYWFI/AAAAAAAAHPw/k-4iCwc2iwcvn3fU13J531EJLVvqMzQBwCK4BGAYYCw/s1600/nc.gif
घंटा घड़ियाल और नगाड़ों के बीच श्री दादी जी की मंगला आरती संपन्न हुई। उसके पश्चात आचार्य हरि कान्हा के देखरेख में मुख्य जजमान राजेश झुनझुनवाला और अंकिता झुनझुनवाला ने जोड़ी के साथ मां की पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। आज भजनों की रसगंधा के बीच श्री दादी मंदिर के प्रधान मंड के नवनिर्मित रजत अग्रभाग का लोकार्पण मुख्य यजमान के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। श्री दादी जी का भव्य अलौकिक शृंगार आकाश को देखकर सभी भक्तों भाव विभोर हो गए। श्री दादी जी का भविष्य काल तृप्ति बालाजी के रूप में श्री दादी जी के विग्रह की सजावट अपने आप में अलग छटा बिखेर रही थी। इसके पश्चात 108 घरों से लाए गए विशेष भोग को अर्पित किया गया। दादी जी को हाथों में और चरणों में सवा मन मेहंदी अर्पण भक्तों के द्वारा किया गया इसके संयोजक राजेश देवड़ा ने भक्तों को भजनों के बीच श्री दादी जी को मेहंदी लगवाई 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था।
मंगल पाठक श्री मनमोहन एवं राजीव सोनी द्वारा सामूहिक मंगल पाठ के बीच श्री दादी जी के जीवन चरित पर झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। महिलाएं राजस्थानी परिधानों में हाथों में मेहंदी लगाए चुनरी मंगल पाठ करते नजर आए श्री दादी जी के दरबार में हाजिरी लगाने वालों में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती मीरा देवी ने अरदास लगाया। समारोह में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक ललित अग्रवाल, अध्यक्ष शुशील पोद्दार, राजेश चौधरी, लकी मोदी, राजेश देवड़ा, शशि सुलतानियाँ, रवि सुलतानियाँ, अमीत झुनझुनवाला, बिट्टू अग्रवाल, उज्जवल अंकित, रोहित कमलिया, दामोदर पोदार, सुभाष झुनझुनवाला, अनूप पोदार, राजा राम शर्मा, संजीव देवड़ा विशेष रूप से सक्रिय थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours