पटना (न्यूज सिटी)। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विधानपार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ एवं प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा ने संयुक्त रूप से जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में 11 प्रमंडल प्रभारी एवं 39 संगठन जिलों के अध्यक्षों के नाम हैं।

[embed]https://youtu.be/D5XaGk1a0xc[/embed]

 
सूची में पटना और तिरहुत प्रमंडल को दो भागों में बांटा गया है। श्री उपेन्द्र कुमार विभूति को पटना-01 एवं श्री गणेश कुमार कानू को पटना-02 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह श्री नगीना चौरसिया को मुंगेर, श्री मिथिलेश कुमार को भागलपुर, श्री संजय अग्रवाल को पूर्णिया, श्री राजेश प्रसाद को मगध, श्री चंदन कश्यप को कोशी, श्री देवानंद प्रसाद को तिरहुत-01, श्री मुन्ना सर्राफ को तिरहुत-02, श्री अभिषेक पंसारी को दरभंगा एवं श्री कमलेश कुशवाहा को सारण का प्रमंडल प्रभारी बनाया गया है।

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं: श्री श्याम बिहारी प्रसाद उर्फ मुन्ना गुप्ता (बगहा), श्री राकेश कुमार गुप्ता (पश्चिमी चंपारण), श्री सुनील प्रसाद रस्तोगी (सारण), श्री संतोष कुमार गुप्ता (वैशाली), श्री राजेश मेहरोत्रा (भागलपुर नगर), श्री रविरंजन कुमार उर्फ रवि चौधरी (मुजफ्फरपुर), श्री वीरचन्द्र प्रसाद (शिवहर), श्री अनिल कुमार (दरभंगा), श्री धीरेन्द्र कुमार गुप्ता (समस्तीपुर), श्री राजू कुमार (अररिया), श्री भागचन्द जैन (किशनगंज), श्री अशोक चौधरी (मधेपुरा), श्री चन्द्रमणि (सहरसा), श्री राजेश कुमार केसरी (पूर्णिया नगर), श्री दीपक कुमार अग्रवाल (पूर्णिया), श्री रंजीत कुमार जायसवाल (कटिहार नगर), श्री शिव कुमार अग्रवाल (कटिहार), श्री जय कुमार सिन्हा उर्फ राजू सिन्हा (खगड़िया), श्री अवध कुमार नागर (बेगूसराय), श्री अतुल कुमार अग्रवाल (बेगूसराय नगर), श्री अनिल बैद्य (मुंगेर), श्री कैलाश कुमार झुनझुनवाला (भागलपुर नगर), श्री दीपक कुमार गुप्ता (भागलपुर), श्री रीतेश कुमार चौधरी (बांका), श्री मनोज कुमार साह उर्फ मन्टू जी (जुमई), श्री शत्रुघ्न प्रसाद (लखीसराय), श्री राजीव रंजन कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता (शेखपुरा), श्री संदीप कुमार चुन्नू (नवादा), श्री अवधेश गुप्ता (नालंदा), श्री श्रवण कुमार (बिहारशरीफ नगर), श्री राजेन्द्र प्रसाद (अरवल), श्री नीरज कुमार वर्मा (गया नगर), श्री प्रकाश राम पटवा (गया), श्री अमित कुमार (औरंगाबाद), श्री पंकज कुमार मानसिंहका (बक्सर), श्री राजकुमार प्रसाद (भोजपुर), श्री अमरदीप कुमार ‘पप्पू’  (पटना नगर), श्री कमलेश कुमार सोनी (पटना ग्रामीण) एवं श्री सुनील कुमार (बाढ़)।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours