Articles by "Maal salim"
Showing posts with label Maal salim. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर घाट में वेटनरी कंपाउंडर और उसके माता-पिता के हत्याकांड मामले में नामजद अभियुक्त पुलिस ने फरार नामजद अभियुक्त सुनील राय के मालसलामी के भैसानी टोला स्थित घर की आज पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती की गई।






https://youtu.be/WAUbC8K_aD4




थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने के बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर में रखे सभी सामानों को जप्त कर लिया। पुलिस ने इस ट्रिपल हत्याकांड मामले के सभी आठ नामजद अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की है, हालांकि सभी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।





कुर्की जब्ती करने गयी पुलिस कर्मी




गौरतलब है कि आपसी विवाद को लेकर बीते 17 अप्रैल को मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर घाट में अपराधियों ने निजी वेटरनरी कंपाउंडर राजू राय और उसके माता-पिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। वही घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र से राजू राय की मां का शव बरामद किया था। हालांकि अबतक राजू राय और उसके पिता भाना राय का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।