नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय रेफरल हॉस्पिटल में शुक्रवार को 107 लोगो ने अपना कोरोना जांच कराया। जांच के उपरांत दस लोगो के रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गया। संक्रमित पाए जाने वाले नौबतपुर प्रखंड खजूरी गांव के 07 व्यक्ति, नसोपुर से 01 और फुलवारी प्रखंड के नहरपुरा गांव के 02 लोग शामिल है। वही संक्रमित पाए गए लोगो होम कोरंटिन कर दिया गया है।
रेफरल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ रीना कुमारी ने बताया कि सभी को होम कोरंटिन कर आवश्यक दवा दी जा रही है। साथ ही उस गांव को पूर्ण रुप सील कर दिया गया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours