पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट पर आज देर शाम स्नान करने गए एक युवक गंगा नदी में डूब गया। वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आलमगंज थाना की पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची और शव की तलाश में जुट गई। हालांकि अब तक युवक इस सबके बरामदगी नहीं हो सकी है।









गंगा में डूबे युवक के परिजन रानी देवी ने बताया कि कृष्णा कुमार मोहल्ले के कुछ दोस्तों के साथ देर शाम महावीर घाट पर नहाने के लिए गया था। जिस दौरान उसे गंगा की गहराई का पता नहीं चल सका और युवक नदी की तेज धारा में बह गया। वहीं युवक के डूबने की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




मौके पर मौजूद रहे एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि कल सुबह तक किसी भी परिस्थिति में युवक के शव को बरामद कर लिया जाएगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours