पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी वासियों को आने वाले दिनों में भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। दरअसल जल निकासी को लेकर पटना सिटी के पहाड़ी स्थित सम्प हाउस लिए एनएच 30 पर अंडरग्राउंड नाले का निर्माण किया जाना है। नाला निर्माण को लेकर एनएच 30 को पहाड़ी के पास ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिससे फतुहा की तरफ से आने वाली और उस ओर जाने वाली गाड़ियों और महात्मा गांधी सेतु की तरफ जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा।









जिससे पटना के कई इलाकों में भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर, पटना नगर निगम के आयुक्त समेत एनएच के कई अधिकारियों ने पहाड़ी स्थित संप हाउस पहुंचकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।






https://youtu.be/4O_Ge0qOdb0




निरीक्षण के बाद आला अधिकारियों ने एनएच के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। इस दौरान अधिकारियों ने एनएच पर बने नाले को और चौड़ा किए जाने का निर्देश जारी किया। बताया जा रहा है कि नाले को चौड़ा करने की वजह से ट्रैफिक को डाइवर्ट करना बेहद जरूरी है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी पटना को वैकल्पिक रूट तय किए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours