मोतिहारी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके से आ रही है, जहां सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की पत्नी ने घर मे ही आत्महत्या कर ली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









हालांकि आत्महत्या करने से पहले सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की पत्नी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वही मामले में पुलिस से पूछे जाने पर वरीय अधिकारी का हवाला देते हुए सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours