पटना (न्यूज सिटी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। जिसके उपलक्ष्य में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 50 वां जन्मदिन मनाया। वही कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन कि राहुल गांधी की मुबारकबाद देते हुए इनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना की है। कोरोना महामारी का प्रकोप और चीन की नापाक हरकतों के कारण भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, कृष्णा जी, प्रभारी अमित यादव और राजेश सन्नी के निर्देशानुशार बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत ईमाम के नेतृव में श्री राहुल गांधी का जन्मदिन को सादगी से मनाया।









वही इस अवसर जरूरतमंदों के बीच मास्क, साबुन, सैनिटाइजर और औरस के लिक्विड का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कलीम इमाम, पटना महानगर अध्यक्ष मुकुल यादव, कुम्हरार अध्यक्ष नदीम इमाम, शंकर, समीर गुलाब, तनवीर, शिवम आदि मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours