पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर कच्छ वाड़ा मोहल्ले में प्रेम प्रसंग में असफल होने पर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कोई नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान मनोहरपुर कच्छवाड़ा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है,






https://www.youtube.com/watch?v=fxBuk4S2x9I




जो गोपालपुर के इलाहीबाग स्थित कौशल विकास केंद्र में ट्रेनर था। बताया जाता है कि अभिषेक का कौशल विकास केंद्र में काम करने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, और वह उससे शादी करना चाहता था। लड़की द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर हताशा में आकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के बड़े भाई अविनाश कुमार ने बताया कि लड़की द्वारा ही परिजनों को फोन पर अभिषेक के खुदकुशी किए जाने की सूचना दी गई। घटना के वक्त युवक अपने घर में अकेला था। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में अभिषेक के खुदकुशी किए जाने की बात दोहराई है।









वहीं पुलिस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours