पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, जिस कारण से वो निरंतर कई संगीन वारदातों को अंजाम खुलेआम देते रहे हैं। ताजा मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर का है, जहां देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अधेड़ को आनन-फानन में इलाज हेतु पीएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र निवासी निरंजन यादव के रूप में हुई है।









घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा, पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार सहित पटना के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने अधेड़ की मौत की पुष्टि करते हुए कहा की कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






https://youtu.be/Np1zi675f8A




घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनरूआ थाना निवासी निरंजन यादव कैलाश नगर में अपना घर बनवा रहे थे। इसी क्रम में देर शाम गृह निर्माण कर समाप्त होने पर निरंजन अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दरमियान निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद निरंजन यादव को गोली लगते ही मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु पीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस निरंजन यादव की हत्या के सुराग ढूंढने में जुटी है ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours