नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के चिरौरा गांव में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिरौरा निवासी जीतन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है युवक संध्या के समय शौच के लिए अपने घर से बाहर निकल रहा था। तभी तेज बारिश के साथ उसके शरीर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसके बाद युवक हो गया।









वही आनन फानन में युवक को घायलावस्था में ही ग्रामीणों में इलाज के के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया। जहाँ से डॉक्टरों ने उचित इलाज केलिए पटना रेफर कर दिया। युवक ने पटना ले जाने के दौरान ही अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को थाने लेकर आ गए। वही घटना के बाद थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेजने की तैयारी में जुट गए।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours