पटना सिटी (न्यूज सिटी)। भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद होने वाले बिहार रेजीमेंट के सैनिकों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना सिटी के गुरहट्टा चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चाईना विरोधी नारे लगाए और चीन राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका।






https://www.youtube.com/watch?v=qRJObWLsA0I




मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने इस दौरान प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि " चाइना ने हमारे निहत्थे सैनिकों की हत्या कर बुजदिली का परिचय दिया, माननीय प्रधानमंत्री से हम अपील करते है कि अपनी ताकत का अहसास कराते हुए चाइना को करारा जवाब दें।"









कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कुमार राज, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महासचिव रंजीत कृष्णा, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, इरशाद हुसैन, विधानसभा महिला शक्ति पार्वती देवी, संजीव त्रिवेदी दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय चौधरी,मोहन प्रसाद, मनीष वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार,सूरज कुमार, आकाश कुमार, मुकेश महतो, अमन सिन्हा, शाजाद आदि मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours