पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खुसरूपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खिरोधरपुर स्थित गंगा तट पर छापेमारी कर एक कंटेनर से लगभग 700 क्विंटल गांजा बरामद किया है। वही छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध गांजा तस्कर मौके से नाव से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने गांजा समेत कंटेनर को भी जप्त कर लिया है। बरामद गांजा का कीमत एक करोड़ से भी अधिक बताया जाता है।
मौके पर दंडाधिकारी सह खुसरूपुर अंचल के अंचलाधिकारी राम विनय शर्मा ने बताया कि वैशाली के राघोपुर दियारा इलाके के अवैध गांजा तस्कर गांजा की तस्करी में जुटे हैं, उन्होंने जल्द ही सभी गांजा तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहा है। फिलहाल पुलिस अवैध गांजा तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours