पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी विश्वनाथ यादव के बेटे रंजीत कुमार पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के संबंध में पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार के दिन हम अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी 10 अन्य लोग पिस्तौल छमनिया लेकर आ धमके और अचानक हमारे ऊपर हमला बोल दिया। जिस दौरान हम बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद हम अपनी जान बचाते हुए इलाज कराने हेतु एनएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेफर करते हुए हमें पीएमसीएच भेज दिया। साथ ही पीड़ित ने बताया कि हमने घटना की सूचना अगमकुआं थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पीएमसीएच से इलाज कराने की बात को कहा।

वही मामले में अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटी पहाड़ी निवासी रंजीत कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल उनके तरफ से कोई भी शिकायत हमारे पास नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही पुलिस उचित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर लेगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours